फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: देवर ने गर्भवती भाभी को मार डाला, आरोपी ने कहा- विरोधी ने करवाई थी भाई की शादी, बन नहीं रहा था इसलिए...

Mon, 02 Dec 2024 04:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: मरंगा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के पति ने कहा कि आपसी दुश्मनी के कारण मेरे भाई ने मेरी पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में सनकी देवर अपनी गर्भवती भाभी की बेहरमी से हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के पति और मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सनकी देवर ने खुद घटना कबूल की है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सनकी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के लाइन बस्ती की है। मृतका की पहचान केशव कुमार की पत्नी रीमा देवी (25 वर्ष)  के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


पति ने कहा- छोटे भाई ने बेरहमी से मार डाला
पति केशव कुमार ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व ही हमदोनों की बड़ी ही धूमधाम से शादी हुई थी। पत्नी सात माह की गर्भवती  है। शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सोमवार को रोज की तरह सुबह गैस प्लांट ऑफिस काम करने के लिए गए थे। पत्नी घर में मां के साथ थी। मेरा छोटा भाई कॉलेज गया था। मेरे दूसरे भाई सूरज कुमार ने आपसी दुश्मनी के कारण मेरी पत्नी की चाकू घोंपकर बेहरमी से हत्या कर दी । परिजनों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां रीमा कुमारी को जांच पड़ताल के दौरान मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
वहीं आरोपी देवर सूरज कुमार ने बताया कि मेरा एक व्यक्ति से काफी दिनों से लड़ाई चल रहा था। मेरे घोर विरोधी ने परिजनों से मिलकर रीमा की शादी मेरे भाई से करवा दी। शादी के बाद से ही मेरा भाभी से नहीं बनाव नहीं रहा। बात-बात पर अनबन होती थी। आज विवाद ताे भाभी को मार डाला। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सनकी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस लाश को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। मरंगा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें