Bihar : बीपीएससी ने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उद्यान पदाधिकारी (BHO) के 318 पदों के विरुद्ध 315 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
बीपीएससी ने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीपीएससी ने परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विज्ञापन संख्या- 24/2024 के अंतर्गत प्रखंड उद्यान पदाधिकारी (BHO) के 318 पदों के विरुद्ध 315 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जानिए किस किस पद के लिए हुई परीक्षा
अनारक्षित कोटा के लिए 135 सीट थी, जिसमें कुल 132 अभ्यर्थी सफल हुए। आर्थिक वर्ग से कमजोर वर्ग के लिए रिक्तियों की संख्या 32 थी, जिसमें 32 अभ्यर्थी हुए। अनुसूचित जाति के लिए रिक्तियों की संख्या 04, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 60, पिछड़ा वर्ग के लिए 24, और पिछड़े वर्गों में महिलाओं के लिए 10 सीट थे। यानी कुल छह वर्गों अनारक्षित, आर्थिक वर्ग से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और पिछड़े वर्गों में महिलाओं के लिए कुल 318 पद थे, जिसमें कुल 315 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।