फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Exam Date : बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं पीटी समेत दो परीक्षाओं की तारीख बदली, देखें पूरी जानकारी

Fri, 04 Jul 2025 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने घोषित परीक्षा कैलेंडर से अलग दो परीक्षाओं की नई तिथियां जारी की है। बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा की भी तारीख बदली है।
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के काम की खबर है। आयोग ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा की तिथि की अंतिम रूप से घोषणा कर दी गई है। 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता 13 सितंबर 2025 को को निर्धारित की गई है। वहीं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 10 सितंबर को ली जाएगी। 

विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना जानकारी कर दोनों परीक्षा के तारीखों की जानकारी दी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया कि एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा के आयोजन तिथि में अपरिहार्य कारणवश आंशिक रूप से परिवर्तन किया गया है। पहले पीटी परीक्षा की 10 सितंबर को और एएसओ की परीक्षा 13 सितंबर को होनी थी। लेकिन, अब 71वीं पीटी परीक्षा 13 सितंबर और एएसओ की परीक्षा 10 सितंबर को ली जाएगी।
बीपीएससी ने फिर किया 71वीं सीसीई की रिक्तियों में इजाफा, अब कुल 1298 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पद के लिए 360 से अधिक दावेदार
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक कुल 4,70,510  अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया है। मात्र अंतिम तिथि 30 जून को 83,133 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन समर्पित किया गया। इतने आवेदन आने के बाद प्रत्येक पद के लिए औसतन 362 अभ्यर्थी दावेदार होंगे, जिससे साफ है कि चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के चरणों से गुजरने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें कुल 150 अंकों का सामान्य अध्ययन का एक ही पेपर होगा। यह केवल स्क्रीनिंग परीक्षा है, इसकी अवधि दो घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, आपूर्ति सेवा, योजना प्राधिकरण, वाणिज्यिक कर, निबंधन, परिवहन, नगर कार्यपालक अधिकारी, शिक्षा सेवा, जिला समन्वयक जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें