फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जिससे करता था प्यार, उसका दूसरे से करार; नौजवान की हत्या की आशंका, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News : परिजन पुलिस पर भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस शव को खोजना नहीं चाह रही है। वह इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में है। इधर, पुलिस का है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
जीतन कुमार सहनी की हत्या की आशंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में ट्रांएगल लव के चक्कर में एक लड़का अचानक गायब हो गया। वह पिछले कई दिनों ने घर नहीं आया है। न उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। परिजन उसके हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने गांव से एक लड़के पर हत्या की आशंका जा रहे हैं। परिजन पुलिस पर भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस शव को खोजना नहीं चाह रही है। वह इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में है। इधर, पुलिस का है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

परिजन बोले- हत्या के बाद लाश को गायब कर दिया
ग्रामीणों का कहना है कि सलेमपुर गांव का जीतन कुमार सहनी और भरत सिंह मोहल्ले की एक लड़की से प्यार करते थे। इसको  लेकर दोनों युवकों में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। कई बार दोनों को उनके दोस्तों ने आपस में लड़ाई नहीं करने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि भरत सिंह ने जीतन कुमार सहनी की हत्या कर दी, इसके बाद लाश को गायब कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि हमलोग पुलिस से जीतन कुमार सहनी की बरामदगी की गुहार लगाकर थक चुके हैं। अब तक न तो जीतन मिला न उसकी लाश। 
 
भरत सिंह और युवती समेत तीन गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि जीतन के घर से कुछ दूर स्थित मकई के खेत में भरत ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने खून के कुछ दाग भी देखे। इस घटना के बाद से गांव में तनाव के माहौल है। लालगंज पुलिस ने भरत सिंह, प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ के लिए लालगंज थाना लाया गया है। लालगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि तीन लोगों किया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। गायब युवक की तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें