फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा नदी में डूबी नाव, परिवार के तीन लोगों की लाश मिली, सात लापता; अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभी

Sun, 19 Jan 2025 01:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया/ कटिहार

सार

Katihar News: नदी में डूब रहे कुछ लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं तीन लोगों की लाशों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है। सात लोग अभी लापता हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में बड़ा नाव हादसा हुआ है। इसमें परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं कई लोग लापता हैं। इनकी तलाश जारी रही है। घटना अमदाबाद प्रखंड में गंगा नदी में हुई। रविवार दोपहर झारखंड की ओर जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर 17 लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में डूब रहे कुछ लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं तीन लोगों की लाशों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है। सात लोग अभी लापता हैं। जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन


परिजन के दाह संस्कार में जा रहे थे सभी 
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही परिवार के सभी लोग अपने किसी परिजन का दाह संस्कार कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान गंगा नदी में यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि नाव डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

क्षमता से अधिक लोग थे नाव पर सवार
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव पर 10 लोगों के बैठने की ही क्षमता है। लेकिन, 18 लोग सवार हो गए थे। क्षमता से अधिक भार नाव सहन नहीं कर पायी। कुछ दूर जाते ही डूब गई। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। और, क्षमता से अधिक नाव का परिचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें