फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उफनाई नारायणी नदी में पलटी नाव, चार लोग फंसे; काफी जद्दोजहद के बीच किया गया रेस्क्यू

Thu, 25 Jul 2024 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बिहार के बेतिया मे बिहार-यूपी के बॉर्डर पर नारायणी नदी में बुधवार की देर शाम अचानक एक नाव पलट गई। नाव पर सवार चार लोग फंस गए। जिनको निकालने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
उफनाई नारायणी नदी में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार-यूपी के बॉर्डर पर नारायणी नदी में बुधवार की देर शाम अचानक एक नाव पलट गई। नाव हादसे का शिकार हुए चारों लोग किसी तरह हिम्मत जुटाकर तेज धार के बीच पुल के पिलर के स्लैब तक पहुंचे, और चीखने चिल्लाने लगे। चीखने चिल्लाने कि आवाज सुन अगल बगल के लोग आए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद घंटों मशक्कत के बाद प्रशासन ने चारों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन


सभी बिहार के बगहा के रहने वाले हैं। बताया जाता है की लकड़ी और मछली की तलाश में सभी नदी में गए थे, तब तक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास ये हादसा हो गया। सभी चारों लोगों ने पुल के पिलर के स्लैब पर राहत की सांस ली, जिसके बाद नारायणी नदी की तेज धार के बीच रस्सी से खींचकर निकाला गया। नारायणी नदी की तेज धार से एक-एक कर चारों लोगों को यूपी SDRF की टीम ने बचाया।

रेस्क्यू के बाद अभी भी पीड़ित अपने घर नहीं पहुंचे हैं। बताया जाता है उनके कपड़े फट गए थे। ऐसे में घर के लोगों को सूचना दी गई और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां से उन्हें लेकर आया जाएगा। परिजनों ने बताया कि पूरी रात हम सभी लोगों के इंतजार में बैठे रहे। सुबह गांव पर किसी के मोबाइल पर फोन आया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल, सबको लाने की तैयारी कि जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें