फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा की बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता पर उठाया चप्पल, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 16 Jun 2025 07:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भाजपा की बैठक चल रही थी। तभी अचानक हंगामा होने लगा। 
अचानक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने अपना चप्पल खोलकर कार्यकर्ता को पीटने की कोशिश करने लगी। महिला नेता के हाथ में चप्पल देखकर जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित  संगठनात्मक बैठक में उस समय विवाद बढ़ गया जब महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती और भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी के बीच तीखी बहस हो गई। बहसबाज़ी इतनी बढ़ गई कि महिला मोर्चा अध्यक्ष ने चप्पल उठा लिया और कार्यकर्ता पर हमला करने के लिए उतारू हो गईं। इस पर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल, तेजस्वी बोले- पहली बार किसी पार्टी ने ऐसा किया

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान पंखा (स्टैंड फैन) इधर-उधर करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। चप्पल उठाने की घटना से उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्तब्ध रह गए। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।घटना के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने  इस घटना पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी मे इस तरह का आचरण निंदनीय और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस संबंध में पूरी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अब दक्षिण बिहार से पटना आना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार ने दी मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

वहीं, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने अपनी सफाई में कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हम हमेशा लड़ते आए हैं। जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी पहले से ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करते रहे हैं। हम ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें