जनता दल यूनाइटेड के देवेशचंद ठाकुर के बाद अब भाजपा एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाया गया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद संसदीय कार्य विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें यह लिखा है कि 'भारत के संविधान के अनुच्छेद 184(1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर,बिहार का राज्यपाल, इसके द्वारा बिहार विधान परिषद् के सभापति के दायित्वों के निर्वहन के लिए कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह, सदस्य बिहार विधान परिषद को तात्कालिक प्रभाव से नियुक्त करता हूं।'