फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar School News : भीषण ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी फिर बढ़ी; जानिए, किस जिले ने 14 तक किया स्कूल बंद

Thu, 09 Jan 2025 05:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

Bihar News : दिसंबर में लग रहा था कि ठंड से इस बार राहत मिलेगी, लेकिन अब कई जिलों में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही। यही कारण है कि भीषण ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाए जाने की सूचना आ रही है। पढ़े यह अपडेट।
विज्ञापन
स्कूल जाती छात्राएं, क्योंकि इस ठंड में भी आठवीं से ऊपर की कक्षाएं चल रहीं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड के कारण स्कूल बंद करने का आदेश बढ़ने लगा है। ठंड की हालत ऐसी है कि कई जिलों में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही या कुछ देर के लिए रोशनी देकर चली जा रही। कुहासे से कारण यातायात प्रभावित भी है और कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में कई जिलों से ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ाए जाने का आदेश आने लगा है। पटना में 11 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद हैं। नवमी और उससे ऊपर की कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों का समय बदला हुआ है।

विज्ञापन


समस्तीपुर में 14 तक बंद किया गया स्कूल
समस्तीपुर जिले मे अधिक ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक वर्ग 1 से 8 वीं तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने यह आदेश जारी किया है कि आंगनबाड़ी विद्यालयों के साथ सभी तरह के प्राइवेट, प्ले स्कूल और सरकारी मध्य विद्यालयों में छात्रों के लिए पढ़ाई बंद रहेगी। आठवीं तक की कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी।

गोपालगंज में छुट्टी बढ़ी, मगर 11 तक अभी
बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 11 जनवरी तक जिलाधिकारी ने प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित की जाएगी। 10 और 11 जनवरी के लिए यह आदेश आज ही जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें