फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : दो ASI की हत्या के बाद बिहार पुलिस ने बताई वजह- क्यों नहीं गोली चलाई? आगे की तैयारी जानें

Mon, 17 Mar 2025 04:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भीड़ के हाथों दो एएसआई की हत्या के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने इसपर बात की है। कहा- बिहार पुलिस प्रेशर में काम कर रही है। खुद पर हमला होते हुए देखकर भी संयम नहीं खो रही है। शांति बनाए रख रही है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अपराध बढ़ने और अब पुलिस पर ही लगातार हमलों को देखते हुए विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। पिछले हफ्ते दो पुलिस सहायक अवर निरीक्षक की भीड़ ने हत्या कर दी। थानों पर हमले हुए। पुलिस को दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ। इतना कुछ होने के बाद अब पुलिस मुख्यालय अपनी बात रखने सामने आया है। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन और एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज दराद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए संयम से काम ले रही है, इसलिए अपने ऊपर हमले की स्थिति में भी फायरिंग नहीं कर रही है। लेकिन अगर अपराधी पुलिस पर हथियार तानेंगे या गोली चलाएंगे तो उनके खिलाफ वैसी ही  कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें - Bihar: पुलिस पर फिर हमला, मारपीट की सूचना पर पहुंची टीम से हथियार छीनने की कोशिश, सोनपुर में ASI सहित तीन घायल

अपराधी हथियार ताने या गोली चलाने की कोशिश करे तो तुरंत चलायें गोली

एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने संयुक्त रूप से कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने कहा कि पुलिस शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए संयम से काम ले रही है। अगर अपराधी गुंडाराज कायम करने की कोशिश करेंगे तो आप भिऊ देखिएगा कि उनका क्या हाल किया जायेगा। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनको नर्क का रास्ता दिखा देंगे। पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा। गुस्ताखी की सजा सीधे मौत होगी। एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने अपराधियों को सख्त लहजों में चेतावनी देते हुए कहा कि यह सुशासन की सरकार है। पुलिस को इस बात की खुली छूट दी गई है कि अपराधी अगर उन पर हथियार ताने या गोली चलाने की कोशिश करे तो तुरंत जवाबी हमला करें और उनपर गोली चलाने में थोड़ी सी भी परहेज न करें।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें