फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेड एरिया में पुलिस ने की छापेमारी, नाबालिग समेत कई महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Fri, 31 Jan 2025 06:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Police Raid : पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कई महिलाएं इधर-उधर भागने लगीं। पुलिस ने लगभग 35-40 महिलाओं को हिरासत में ले लिए है।  
विज्ञापन
छापेमारी करने जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान लगभग तीन दर्जन महिला को हिरासत में लिया है, जिसमें कई नाबालिक भी शामिल है। छापेमारी सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया में की है। इनमें कुछ नाबालिक लड़कियां भी शामिल है। छापेमारी के दौरान एक-एक घर की तलाशी ली गई। छापेमारी से रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


देर  रात तक होती रही छापेमारी 
 गुरुवार देर शाम पुलिस की टीम अचानक कटिहार मोड़ रेड लाइट एरिया पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही देह व्यापार में संलिप्त अधिकांश महिला अपने-अपने ठिकाने छोड़ कर भाग गई थीं। सघन तलाशी के दौरान जब एक भी महिला पकड़ी नहीं गई तो बैरंग पुलिस टीम रेड लाइट एरिया से बाहर निकल कर कटिहार मोड़ की ओर चली गई। फिर पुलिस टीम अपना जाल बिछाया और उसके अपनी तकनीकी जानकारी सूत्र के आधार पर आधे घंटे के बाद छापेमारी टीम पुनः रेड लाइट एरिया पहुंची और देह व्यापार में संलिप्त लगभग एक दर्जन महिला को हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई सभी महिला को महिला थाना भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की छापेमारी रात दस बजे तक जारी थी। इस संबंध एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी रेड लाइट एरिया में नाबालिक लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठा रहे हैं सवाल 
स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर थाना से महज दो किलोमीटर दूर खुश्कीबाग और गुलाबबाग में अनैतिक देह व्यापार का धंधा खुलेआम हो रहा है। पहले भी यहां कई बार  छापामारी हुई है लेकिन कुछ समय बाद फिर से देह व्यापार की मंडी सजने लगती है जिससे पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें