फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अतिथि शिक्षकों पर पटना पुलिस ने बरसाई लाठियां, एक झटके में छह साल की सेवा को किया खत्म

Mon, 24 Jun 2024 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : 4 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों की सेवा एक झटके में सरकार ने समाप्त कर दी। इस बात की शिकायत करने के लिए वेलोग पटना पहुंचे, लेकिन पटना पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया। इस लाठी चार्ज में कई शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गये, जबकि कई चोटिल भी हुए। 
विज्ञापन
पटना पुलिस शिक्षकों को पीटते हुए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने कबिनेट की बैठक में नयी बहाली निकालने और लोगों को नौकरी देने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ चार हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों की सेवा एक झटके में सरकार ने समाप्सेत कर दी। इसी बात का विरोध करने के लिए अतिथि शिक्षक पटना पहुंचे लेकिन पटना की पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया। इस लाठी चार्ज में कई शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गये जबकि कई चोटिल भी हुए। इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि पटना में सोमवार को सीएम हाउस के सामने अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका, लेकिन जब वो नहीं माने तो लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटाया। इसमें कई शिक्षकों को चोट भी आई है।

विज्ञापन


4257 अतिथि शिक्षक छह साल से दे रहे हैं सेवा 
बिहार के 4257 अतिथि शिक्षक पिछले 6 सालों से प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ा रहे थे।  लेकिन शिक्षा विभाग ने एक झटके में उनकी सेवा को समाप्त कर दिया। उनका कहना है कि इसको लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें यह कहा गया कि अतिथि शिक्षकों की सेवा  31 मार्च से खत्म की जाती है।  

                    

विज्ञापन

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा 
गेस्ट टीचरों पटना पुलिस के द्वारा किये गये लाठी चार्ज कि घटना पर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। रोहिणी ने लिखा है कि -'अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचरों पर डबल इंजन वाली सरकार के द्वारा लाठी चार्ज करवाना निंदनीय है... पुलिसिया लाठी की जोर से चलाए जा रहे शासन का हिसाब बिहार की जनता जल्द ही करेगी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें