पटना में लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खान सर ने कहा- मुझे गिरफ्तार कर लीजिए, लाठी मत चलवाइए
गर्दनीबाग थाना में खान सर लगभग एक घंटे तक रहे। थानाध्यक्ष के अनुसार वह धरना प्रदर्शन से लौटने के दौरान थाना आये थे। उन्हें बीपीएससी के सचिव से मिलने के लिए जाना था। पुलिस ने उन्हें कागजी तौर पर हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की। कुछ देर बाद गुरु रहमान को भी हिरासत में लेकर गर्दनीबाग थाने में ही बैठाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र नेता दिलीप को गिरफ्तार किया गया है। थाने से निकलने के बाद खान सर ने अभ्यर्थियों की मांगों को वाजिब ठहराया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान भी अभ्यर्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। खान सर ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करना है, कर लीजिए लेकिन छात्र-छात्राओं पर लाठी मत चलाइए।
बीपीएससी ने जारी किया स्पष्टीकरण।
- फोटो : amar ujala digital