फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twins Murder Case : मां ने बताई जुड़वा बेटियों के हत्यारों की करतूत- 'साजिश में चार महिलाएं भी शामिल थीं'

Wed, 12 Feb 2025 08:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News : पिछले दशहरे पर इन दो बच्चियों का 'कन्या पूजन' हुआ था। इस बार भी होता। इससे पहले, जुड़वा बहनों को मार डाला गया। मारने की वजह क्या रही होगी और कैसे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, मृत बच्चियों की मां ने पुलिस को सारी कहानी बता दी है।
विज्ञापन
जुड़वा बहनें रिद्धि और रितिका। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में कुछ लोगों ने दो जुड़वां बहनों की हत्या कर दी। हत्या इतनी बेदर्दी से की गई है, जिसे सुनकर रूह कांप जाती है। लोग यह कहने के लिए विवश हैं कि इन मासूमों के साथ ऐसा करने से पहले उनका कलेजा कांपा नहीं? घटना थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। दो जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में मृतका की मां ने चार महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मासूम बच्चियों के मुंह में मिट्टी ठूंसकर कर दी हत्या 
घटना के संबंध में मृत बच्चियों की मां पुष्पा देवी का कहना है कि उनकी दो जुड़वां बेटी रिद्धि और रितिका सोमवार को तीन बजे जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। उसी दौरान गांव के ही मुनीलाल सिंह और पवन कुमार ने साजिश के तहत मेरी दोनों जुड़वा बेटियों को रास्ते में पकड़ लिया और दोनों को सरसों के खेत में छिपा दिया। वहां पर पहले से पिंटू सिंह मौजूद थे।उसके बाद से मुनीलाल सिंह ने फोन से प्रियंका देवी, आरती देवी, सुदामा देवी और मालती देवी को बुलाया। दोनों मासूम बच्चियों के मुंह में मिटटी ठूंस कर दोनों की निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे, तबतक सभी अभियुक्त सरसों के खेत से फरार हो गए। इसके साथ ही बच्चियों की मां ने यह भी आरोप लगाया कि सभी अभियुक्त जान-बुझकर पूर्व के दुश्मनी के कारण मेरी दोनों बेटियों की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी। पुष्पा देवी ने थाने में अपनी दोनों जुड़वा बेटियों की हत्या को लेकर मुनिलाल सिंह, पवन कुमार, पिंटू सिंह, प्रियंका देवी, आरती देवी, सुदामा देवी और मालती देवी सहित सात लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी कराया है।

घटना में संलिप्त तीन महिलाएं गिरफ्तार 
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरे राम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला जगदीशपुर गांव की रहने वाली प्रियंका देवी, सुदामा देवी और मालती देवी हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाओं से पूछताछ के बाद बुधवार को उनको न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें