फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Blast in Bihar : बम के धमाके से छह बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर; मची अफरातफरी

Tue, 01 Oct 2024 03:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार के भागलपुर में एक बार फिर बम विस्फोट की घटना सामने आई है। इस बार भी बच्चे शिकार हुए हैं। छह बच्चे घायल हैं। आननफानन में उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन घायल बच्चों में दो की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में मंगलवार की सुबह बम का तेज धमाका हुआ, जिसमें 6 बच्चे घायल हो गए। घटना हबीबपुर थानाक्षेत्र के खिलाफत नगर की है। पुलिस का कहना है कि यह सुतली बम  था, जिसके फटने से कई बच्चे घायल हो गये हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है। उनका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में मुहम्मद मन्ना, उसका भाई गाेलू के साथ-साथ मुहम्मद आरिफ, मुहम्मद शाहीन, मुहम्मद छोटी और समर शामिल हैं। उन घायलों में मन्ना और गोलू की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


गेंद समझ कर उठा लिया बम 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि खिलाफतनगर के गली मे छह छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। खेलने के दौरान उनकी नजर कूड़े के ढेर के पास एक गेंदनुमा कोई वस्तु दिखाई पड़ा। उनमें से एक मुहम्मद इरशाद के पुत्र मुहम्मद मन्ना ने उसे गेंद सस्मझ कर उठाकर पटक दिया। उसे पटकते ही तेज का धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। बम के धमाके को सुनकर घर से लोग बाहर निकले। धुआं के बीच बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। आननफानन में लोग उस सभी बच्चों को मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें