फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तलाक के बाद दूसरे से प्रेम की सजा! बिहार से पंजाब-दिल्ली होकर पांच साल शोषण, यूपी में छोड़ भागा

Sun, 07 Apr 2024 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Love Affair: तीन तलाक के बाद उसे प्यार का आसरा मिला, लेकिन पांच साल बाद कहानी धोखे की सामने आयी। बिहार से पंजाब, वहां से दिल्ली तक हर तरह के शोषण के बाद वह महिला को जब यूपी में एक स्टेशन पर छोड़ गया तो पूरी कहानी पुलिस तक पहुंची।
 
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक युवक ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर 5 सालों तक यौन शोषण बनाया और जब महिला शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। मामले में महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र की एक गांव की है।

विज्ञापन


पीड़िता ने एसपी से शिकायत की और एसपी के निर्देश पर लौरिया थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी शादी 9 वर्ष पहले एक युवक से हुई थी, उससे दो बच्चा भी है। लेकिन किसी बात को लेकर अनबन हो गई और तलाक हो गया। उसके बाद उसके ही गांव के मोहम्मद अजीम का पुत्र हबीबुर्हमान  27 वर्षीय ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण करता रहा।

एक वर्ष तक उसे पंजाब ले जाकर रखा और लोगों के घरों पर भेज कर बर्तन धुलवाकर पैसा कमाने का काम किया। फिर दिल्ली में भी मुझे कुछ दिनों तक रखा। जब पीड़िता शादी करने के लिए दबाव बनाती थी तो हमेशा आनाकानी होटल मटोल करते रहता था। फिर घर चलने की बात कह कर ट्रेन से लेकर आया और गोरखपुर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया, साथ ही गहना तथा पास रखे पच्चास हजार रुपए भी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मामले में दर्ज हुई एफआईआर 
जब इस बात को पूछने के लिए परिजन तथा कुछ पंच उसके दरवाजे पर गए तो वह तथा उसके परिवार वाले गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इधर लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें