फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : इस जमाने में डायन बताकर हत्या! रिश्तेदारों ने ही पूर्व वार्ड सदस्य का गला रेत डाला

Mon, 24 Feb 2025 09:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Murder Case : इस आधुनिक युग में भी लोग अंधविश्वास और डायन होने की बात कहते हैं, यह दुर्भाग्य है। वह इसलिए क्यों कि परिवार के लोग ही एक महिला के दुश्मन हो गये, जिसे उनलोगों ने डायन कहकर उसका गला रेत दिया। पुलिस पर भी लापरवाही करने का आरोप लगा है।   
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गया में पूर्व वार्ड सदस्य को डायन कहकर गला रेत दी। इस हत्या का आरोप अपने ही रिश्तेदारों पर लगा है। मृतक महिला की पहचान पूर्व वार्ड सदस्य तेतरी देवी के रूप में हुई है। घटना गया डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के नयकाडीह गांव की है। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिर घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


डायन कहकर करते थे प्रताड़ित
घटना के संबंध में मृतक की बेटी शिला कुमारी ने बताया कि उसका अपने पटेदार से जमीनी विवाद चल रहा था। वेलोग हमेशा डायन कहकर प्रताड़ित किया करता था। जमीनी विवाद में 2021 में मृतक के पति पर भी जानलेवा हमला हुआ था। उसके बाद से स्थानीय थाना में कई बार जान से मारने की धमकी को लेकर आवेदन दिया गया, लेकिन थाना पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज उनलोगों ने गला रेतकर शव को गांव के समीप बधार में फेंक दिया।
 

विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
थानेदार के लापरवाही की होगी जांच 
घटनास्थल पर पहुंचे इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि किसी तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की घटना की गई है। घटना के बाद मैगरा थाना पुलिस और भदवर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि जमीनी विवाद और डायन कहकर प्रताड़ित किया गया। आस पास और परिजनो से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। मृतक के परिजनो के द्वारा जिसपर आरोप लगाया गया है वह फरार हैं। मृतक के परिजनो के द्वारा इसकी शिकायत पूर्व में थाना में की गई थी, जिसकी जांच की जा रही है। अगर इसमें थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आएगी तो कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें