पुलिस की गिरफ्त में अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कई गिरोह से जुड़े हैं तार, नवादा से दो की हुई है गिरफ्तारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों का बिहार के अन्य जिलों के गिरोह से तार जुड़ा है। फिलहाल खगड़िया पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि मास्टरमाइंड दिवाकर काफी दिनों से परीक्षा में सेटिंग करने का काम कर रहा था। इस धंधे में उसका बिहार के कई जिलों से संपर्क था। इस मामले में पुलिस ने दिवाकर के गांव के ही रहने वाले प्रिंस कुमार से पूछताछ के आधार पर नवादा के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि परबत्ता में यह सॉल्वर गैंग वहां पहुंचे 70 छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार कर रहा था। लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब हो पाता इससे पहले ही खगड़िया पुलिस ने उन सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी स्थल से पुलिस को नकली प्रश्न पत्र समेत फर्जी ओएमआर सीट के साथ कई अन्य सामान मिले हैं।
पुलिस जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि खगड़िया पुलिस इस मामले में हर एक पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के आधार पर अभी गिरोह के कई अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तारी कर सकती है।इनका कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और तीव्र गति से होने पर इस सॉल्वर गैंग को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।