फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वैशाली में पति-पत्नी को गोली मारी, युवक की मौके पर मौत; CSP संचालक महिला का चल रहा इलाज

Mon, 29 Apr 2024 05:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के सबसे करीबी जिले वैशाली में अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सीएसपी संचालन करने वाली महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली दी, इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल अवस्था में सदर अस्पताल में इलाजरत है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर की है। ये दोनों अपने घर में ही  सीएसपी संचालित करते थे। पति-पत्नी की पहचान हाजीपुर के अदलपुर निवासी धनेश्वर सिंह एवं किरण देवी के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। लोगों ने बताया कि दरवाजे पर ही पत्नी किरण देवी CSP संचालित करती थी और पति धनेश्वर सिंह बैंक में गार्ड का काम करते थे। किरण देवी 5 साल से CSP अपने दरवाजे पर ही चलाती हैं।  स्थानीय लोगों के मुताबिक  मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी अचानक CSP लूटने के इरादे से वहां पहुंचे और लूटपाट करने लगे। तभी वहां धनेश्वर सिंह पहुँच गये। वहां पहुंचते ही धनेश्वर सिंह अपराधियों का विरोध करने लगे, इसी दौरान अपराधियों ने धनेश्वर सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

लूट का विरोध करने के दौरान मारी गोली 
इस गोलीबारी में धनेश्वर सिंह की गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  धनेश्वर सिंह पर गोली चलाते देख उनकी पत्नी किरण देवी CSP से बाहर निकाल कर आई और अपराधियों का विरोध करने लगी। इसी दौरान अपराधियों ने किरण देवी पर भी अंधाधुन फायरिंग करने लगे, जिससे उनकी पत्नी भी गोली लगने से घायल हो गई।  गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों को उधर आते देख अपराधी वहां से फरार हो गये।

जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।  घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें