फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तुम्हारी मां को पीट-पीट कर मार डाला है... ड्यूटी पर पहुंचकर पिता ने बेटे को बताया खूनी सच

Mon, 09 Sep 2024 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी फिर अपने बेटे को फोन कर कहा कि मैंने तुम्हारी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। लाश घर में है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक की है। मृतका की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी उमेश चौधरी की पत्नी चंपा देवी (52) के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


शराब के नशे में अक्सर करता था मारपीट 
घटना के संबंध में मृतका के बेटे संदीप चौधरी ने बताया कि पिता शराब के नशे में अक्सर उनकी मां को छोटी-छोटी बातों पर मारते-पीटते रहते थे। कल देर रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचे। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी से बहस हो गई। देखते ही देखते वह मारपीट करने लगा। मारपीट से भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने नशे की हालत में ईंट और बांस से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर वह घर से निकल गया। उमेश चौधरी गुंडा चौक स्थित एक कारखाने में गार्ड की नौकरी करता है।

पिता ने फोन कर बेटे को बताया कि मैंने तुम्हारी मां की हत्या कर दी 
मृतका के बेटे संदीप चौधरी ने बताया कि उसके पिता उमेश चौधरी ने उनके मोबाइल पर फोन कर बताया कि मैंने तुम्हारी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मां की हत्या की जानकारी मिलते ही वह घर वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे में मां की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। वहां पास में ईंट और बांस फेंका मिला, जिसके ऊपर खून के धब्बे थे। कमरे से देसी शराब के पैकेट और सिगरेट भी बरामद हुए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। कल देर रात भी वो शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी से बहस हो गई। बहस होते -होते वह अपनी पत्नी को पीटने लगा और पीटते-पीटते उसने अपनी पत्नी चंपा देवी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें