फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भ्रष्टाचारियों पर बड़ी कार्रवाई, इस विभाग के इंस्पेक्टर सहित चार कर्मी निलंबित, लगे हैं गंभीर आरोप

Wed, 04 Dec 2024 09:23 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar police : बिहार की राजधानी पटना और बेतिया के बाद फिर अब एक जिले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हुई है। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त ने आरोपी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के आदेश पर उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर सहित चार कर्मी को निलंबित किया गया है।  गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के परिजन को कार्यालय बुला कर टॉर्चर करने और रिश्वत मांगने के मामले में जिला पदाधिकारी ने मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त को मामले की जांच का निर्देश दिया था।  सहायक आयुक्त की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर डीएम कुंदन कुमार ने सभी आरोपियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के लिए वरीय अधिकारी को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद सहायक आयुक्त मद्य निषेध नीरज कुमार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी सुमन कुमार झा, अवर निरीक्षक मद्य निषेध चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्य दिनेश कुमार दास एवं प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई विभाग के द्वारा की जाएगी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर निवासी सोनू कुमार पोद्दार ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुमन झा, दिनेश दास और प्रदीप कुमार पर ऑफिस बुलाकर टॉचर करने एवं रूपए मांगने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पैसा दो नहीं तो तुम्हारा घर सील कर देगें
मामले को लेकर पीड़ित ने सहायक उत्पाद आयुक्त नीरज कुमार को आवेदन देकर बताया था कि बीते 29 नवंबर को मेरे पिता महेश पोद्दार को उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुमन झा, दिनेश दास एवं प्रदीप कुमार आदि ने गांजा के साथ पकड़ उत्पाद विभाग कार्यालय लेकर गए थे। उसके बाद मुझे फोन कर उत्पाद विभाग कार्यालय से बुलाया गया। पीड़ित ने बताया कि उत्पाद कार्यालय में इंस्पेक्टर सुमन झा, दिनेश दास, चंदन कुमार और प्रदीप कुमार ने धमकाते हुए कहा कि तुम पैसा दो नहीं तो तुम्हारा घर सील कर देगें। सहायक आयुक्त की जांच में आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। इसका रिपोर्ट उन्होंने डीएम को सौंपा। डीएम ने सहायक आयुक्त को निर्देश देते कहा है कि सरकार द्वारा नशे के कारोबार पर रोक लगाने तथा जनता को नशे से बचाने के लिए सभी प्रयास कर रही है परन्तु इन नियमों का उपयोग किसी भी प्रकार से निर्दोषों को फसाने के लिए नहीं होना चाहिए।

संलिप्त कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अन्य प्राप्त शिकायतों की भी जांच जारी है, और सत्यता प्रमाणित होने पर भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत करते हुए, निर्देश दिया कि सरकार द्वारा नशे के कारोबार पर रोक लगाने के प्रयासों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें