फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर की हुई पहचान, खुद को कहता बादशाह; पुलिस कर रही छापेमारी

Thu, 17 Jul 2025 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : खुद को बादशाह समझने वाला हत्या के आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस मामले को सुलझाते हुए जिन दो आरोपियों की शिनाख्त की गई है, उनमें से एक पटना के पॉश एरिया बोरिंग रोड और दूसरा फुलवारी शरीफ क्षेत्र का रहने वाला है।  
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में चर्चित और कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की आज सुबह लगभग 7 बजे पांच अपराधियों ने पटना के पारस अस्पताल में घुसकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में चंदन मिश्रा की तत्काल मौत हो गई। चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। इस घटना ने न सिर्फ पटना बल्कि पूरे बिहार को हिला कर रख दिया। आज दिन भर आम आदमी से लेकर विपक्ष तक लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने की बात कहते रहे। अब पुलिस ने कुछ अपराधियों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक मुख्य शूटर भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी, बक्सर निवासी को मारने आए थे चार लोग

शूटर की पहचान की चर्चा तेज 
बिहार पुलिस और एसटीएफ शूटर की पहचान को लेकर नया खुलासा करने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों की शिनाख्त मुख्य रूप से की है। उनमें से एक पटना के पॉश एरिया बोरिंग रोड और दूसरे शूटर की पहचान फुलवारी शरीफ इलाके से की है। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पटना के विभिन्न हिस्सों में सघन छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, “हमने तकनीकी और मानव खुफिया स्रोतों से जो सुराग इकट्ठा किए हैं, उनके आधार पर हम बहुत जल्द हत्यारों तक पहुंचने वाले हैं। यह हत्याकांड पूरी तरह सुनियोजित था और इसमें बाहरी और आंतरिक (अस्पताल से जुड़े) लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
 यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar : विश्नोई गैंग के बाद पूर्णिया सांसद को फिर किससे मिली जान से मारने की धमकी, कहा- इस मामले से रहो दूर
विज्ञापन


जानिए कौन है मृतक चंदन मिश्रा 
पुलिस का कहना है कि चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला कुख्यात अपराधी था। इसके पूर्व के कई आपराधिक इतिहास भी थे। वह फिलहाल ऑपरेशन कराने के लिए बेउर जेल से पैरोल पर निकला था। उसका ऑपरेशन हो चुका था और अब कल वापस वह जेल जाने वाला था। 
विज्ञापन



                                             

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें