फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : रोड शो में तेजस्वी बोले- मैं आपकी लड़ाई लडूंगा; बिहार सरकार ने सभी डीएम को यह लेटर भेजा

Sun, 25 Feb 2024 09:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News Updates : बिहार में सिपाही भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं हुई है, लेकिन बाकी नौकरियां आ रही हैं। चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। मौसम में उलटफेर के आसार हैं। ढेर सारी खबरें चल रहीं इस समय बिहार में। यहां जानें, हर अपडेट।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:49 PM, 25-Feb-2024

Accident Today: बिहार में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत; यूपी से आ रही थी स्कॉर्पियो
बिहार के कैमूर जिले में रविवार देर शाम एनएच-2 पर भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना मोहनिया थाना क्षेत्र में देवकली के समीप हुई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टिम शव को बाहर निकलवाने और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

07:02 PM, 25-Feb-2024

सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया यह निर्देश
बिहार सरकार ने सभी जिला अधिकारियों के लिए एक चिट्ठी जारी की है। इसमें लिखा गया है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर निर्वाचन कार्य में सीधे संलग्न पदाधिकारियों के स्थानांतरण या पदस्थापन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जो दिशा-निर्देश निर्गत है। उसका शत-प्रतिशत अनुपालन करवाएं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले हर जिले में तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों का स्थानांतरण या पदस्थापन का निर्देश दिया गया है। 

06:18 PM, 25-Feb-2024
तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर में किया रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी यादव बोले- आप मेरा साथ दें, मैं आपकी लड़ाई लडूंगा
जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण में तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर में रोड शो किया। दोपहर एक बजे उन्हें समस्तीपुर आना था लेकिन वह साढ़े पांच बजे पहुंचे। तेजस्वी यादव ने लोगों से पटना आने का आह्वान किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें समस्तीपुर के अंबेडकर स्थल और कर्पूरी स्मारक स्थल पर माल्यार्पण करना था लेकिन अत्यधिक लेट हो जाने के कारण बस पर  से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए दरभंगा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान समस्तीपुर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। हॉस्पिटल गोलंबर के पास लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप मेरा साथ दें, मैं आपकी लड़ाई लडूंगा। बिहार से भ्रष्टाचार को खत्म करूंगा। युवाओं को रोजगार उनकी प्राथमिकता रही है। तेजस्वी ने फिर कहा कि जो पिछले 17 महीना में हुआ वह पिछले 17 सालों में नहीं हुआ था।

विज्ञापन
05:46 PM, 25-Feb-2024
सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी। - फोटो : अमर उजाला

ग्लास व्यवसायी से मांगी रंगदारी, विरोध करने पर गोलीबारी की
पटना सिटी में दिनदहाड़े नून की चौराहा मोहल्ले में ग्लास व्यवसायी से रंगदारी मांगी गई। विरोध करने पर अपराधियों ने जमकर फायरिंग की। गनीमत रही कि ग्लास व्यवसायी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खाजेकला थाना की पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी गोलीबारी करते हुए। खाजेकला थाना प्रभारी ने बताया कि शिशा के द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

05:16 PM, 25-Feb-2024

कुशवाहा बोले- बिहार में 40 सीट पर जीत हासिल करेगा एनडीए
सीतामढी सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की नजरें टिकी हुई है और हालात यह है कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार सीतामढ़ी का दौरा कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक् मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। एनडीए गठबंधन बिहार की 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। 

विज्ञापन
04:50 PM, 25-Feb-2024

राजद के युवराज छाती पीट-पीट कर क्रेडिट ले रहे हैं
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने रविवार को कहा कि राजद के युवराज हर दिन छाती पीट-पीट कर नीतीश सरकार के कामों पर अपना क्रेडिट ले रहे हैं। उन्हें यह बताया चाहिए कि बिना काम धंधे के कच्ची उम्र में वह करोड़पति कैसे बन गये। इस पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। तेजस्वी जी से हमारा अनुरोध है कि वह जिस नुस्खे से स्कूली जीवन में ही अकूत संपत्ति के मालिक बन गये, उसे वह बिहार के युवाओं को भी बता दें।  उन्हें बताना चाहिए कि आखिर वह कौन सी जादू की छड़ी घुमाते थे कि लोग अपने पुरखों की जमीन उनके नाम कर जाते थे। उन्हें वह कला भी बतानी चाहिए जिससे दिल्ली में करोड़ों का फ़्लैट उन्हें कौड़ियों के भाव मिल जाता है। अगर तेजस्वी जी बिहार के युवाओं का दिल से भला करना चाहते हैं तो उन्हें प्रेस कांफ्रेंस कर के अपनी इस कला का खुलासा करना चाहिए।

04:20 PM, 25-Feb-2024
बेगूसराय में प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय और कैमूर में नियोजित शिक्षकों ने जलाए एडमिट कार्ड
कैमूर और बेगूसराय समेत कई जिलों में नियोजित शिक्षकों को जमकर बवाल किया। सक्षमता परीक्षा के विरोध में शिक्षक संघ के दर्जनों शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जला दिया।इतना ही नहीं बिहार सरकार के आदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। शिक्षकों ने बताया कि हमलोगों की मुख्य मांग है कि बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा, ऐच्छिक स्थानांतरण, शिक्षक नियमावली 2020 में वर्णित प्रोन्नति का लाभ तथा पूर्व में की गई सेवा की गणना, छुट्टी कैलेंडर के पूर्व की तरह लागू हो। शिक्षकों ने कहा कि हमलोगों ने साक्षमता परीक्षा का विरोध किया है। एडमिट कार्ड जलाकर परीक्षा का बहिष्कार किया है। 

03:50 PM, 25-Feb-2024

बेतिया में मरीज की मौत पर बवाल
जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। घटना परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर घंटो बवाल किया। बताया जा रहा है कि जीएमसीएच बेतिया में 22 फरवरी को  पश्चिमी चम्पारण जिले के कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 10 निवासी फिरोज आलम की पत्नी शाहिदा खातून को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजनों ने फौरन बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। रविवार को मरीज शाहिदा खातून की हालत और खराब होने लगी तो परिजनों ने अस्पताल कर्मियों से डॉक्टर को जल्द बुलाने को कहा। परिजनों ने आरोप लगाते कहा कि मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी कि लेकिन डॉक्टर देखने तक नहीं आए। इस कारण मरीज ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस में जुट गई है। 

03:19 PM, 25-Feb-2024

पूर्णिया में सड़क हादसे में युवक की मौत
पूर्णिया में शादी समारोह से घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंडीबाड़ी गांव के समीप की है। मृत युवक की पहचान श्रीनगर गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। 

01:57 PM, 25-Feb-2024

दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
खगड़िया पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस को तीन देशी कट्टा और 8 गोली भी बरामद की गई है। वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई एक बाइक, एक लैपटॉप, एक मोबाइल भी बरामद की गई है। रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सागर कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम लूट की योजना बनाते हुए इन दोनों शातिर अपराधी को धर दबोचा है। एसपी ने बताया कि ये दोनो अपराधी कई संगीन लूटकांड में पूर्व भी शामिल रहे हैं। 

01:23 PM, 25-Feb-2024

वैशाली में सड़क हादसे में दो छात्रा घायल
वैशाली में साइकिल से पढाई करने जा रही दो छात्रा को पल्सर बाइक सवार दो मनचलों ने ठोकर मार दिया। इसके बाद दोनों छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गईंं। वही दोनों मनचलें भी घायल हो गए। घटना के बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों छात्रा को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। इसके अलावा एक मनचले को पटना एपीएमसीएच रेफर किया गया है। 
 

12:47 PM, 25-Feb-2024

बालू माफियाओं की गोलीबारी में तीन युवक घायल
गया में बालू माफियाओं ने गोलीबारी की है। इसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वारिस नगर मोहल्ले की है। घटना के बाद बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले में जांच में जुट गई। 

12:20 PM, 25-Feb-2024

खगड़िया में हादसे में युवक की मौत 
खगड़िया में एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना शनिवार देर शाम 8:00 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जहां मौके पर ही उक्त युवक की मौत हो गई।

11:56 AM, 25-Feb-2024

बेगूसराय में सड़क हादसे में महिला की मौत
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज बछबारा पीएचसी में चल रहा है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

11:02 AM, 25-Feb-2024

Bihar News LIVE : रोड शो में तेजस्वी बोले- मैं आपकी लड़ाई लडूंगा; बिहार सरकार ने सभी डीएम को यह लेटर भेजा

बिहार के समस्तीपुर से ऑनलाइन गेम के कारण गायब हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से खोज निकाला है। इन पांचों को विदेश भेजने की तैयारी की जा रही  थी। पुलिस ने चार लड़कों को भी गिरफ्तार किया था। लोग इसे लव जेहाद का नाम दे रहे थे। इधर, शनिवार को खराब मौसम के बाद रविवार को पटना समेत कई जिलों में धूप तो निकली लेकिन तेज हवा ने तापमान में गिरावट ला दी है। सर्द हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इधर, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने का आदेश आए 145 दिन गुजर चुका है और अब शोभा को काम संभाले हुए भी दो महीना होने को आया। परीक्षा की नई तारीख का इंतजार हो ही रहा है। एक तरह से सीएम नीतीश कुमार के दावे के पूरा होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वहीं सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षक आज पूरे बिहार में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वैशाली से तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें