फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Patna : अब पटना में लोहा व्यापारी की हत्या; मसौढ़ी में गोली मारी, इलाज तक का समय नहीं मिला

Fri, 19 Jul 2024 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना में टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से निवेशक शामिल हुए। वेलोग अब बिहार में फैक्ट्री लगायेंगे, जिससे युवाओं को नौकरी भी मिलेगी और बिहार का विकास भी होगा। इस बीच अपराधियों ने एक लोहा व्यवसायी को गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधियों ने लोहा व्यापारी को गोली मार दी। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायल लोहा व्यापारी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार के लोग लोहा व्यापारी को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक लोहा व्यापारी की पहचान अभय सिंह के रूप में हुई है। घटना के लहसुन्ना थाना क्षेत्र के उस्मान चक मोड़ के पास की है।

विज्ञापन


दूकान से लौटने के क्रम में मारी गोली 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अभय सिंह मसौढ़ी बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी उनके नजदीक आए और ताबड़ तोड़ उन पर गोलियां चला दी। मसौढ़ी से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी उस्मान चक मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी उनके पास पहुंचे और उनपर दनादन गोलियां बरसा दी।अभय सिंह को अपराधियों ने सीने में और पैर में गोली मारी। गोली लगते ही अभय सिंह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके जमीन पर गिरते ही अपराधी वहां से फरार हो गये। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच गये। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले को लेकर मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी नव वैभव ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आपसी विवाद हो सकता है। घटना के बाद पुलिस मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्कॉइड के माध्यम से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें