फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : निकाह के लिए दूसरे धर्म की लड़की को भगा ले गया, अब जल रहा घर; पूर्णिया में भारी तनाव, पुलिस बल तैनात

Mon, 13 Jan 2025 06:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News : दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर उससे निकाह रचाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ तो देखते ही देखते मामला भीषण तनाव में बदल गया। हंगामा, मारपीट से लेकर आगजनी तक हो चुकी है। अब पूर्णिया के धमदाहा में तनाव नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में दूसरे धर्म की लड़की से निकाह कराने के बाद लड़की पक्ष ने पहले पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे उपद्रवियो ने घर में तोड़फोड़ करते हुए घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई। वहीं अग्निशमन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के कुआंरी पंचायत अंतर्गत दूधी भीत्ता गांव की है। 

विज्ञापन


निकाह कराने के बाद लड़की पक्ष ने किया हमला 
घटना के संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि दूधीभीत्ता गांव मे तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई है। इस घटना में सराफत अंसारी, सैयद अंसारी और हमीद अंसारी के घर को आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिजनों का कहना है कि सोमवार को सैकड़ो की संख्या में अज्ञात उपद्रवियो ने तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। धमदाहा थानाध्य्क्ष ने बताया कि सूचना पाकर मीरगंज व भवानीपुर थाना भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि दूधीभीत्ता में आगजनी एवम घर तोड़फोड़ की घटना के बाद घटनास्थल पर दो दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। 

इस वजह से बिगड़ा माहौल 
बीते 31 दिसम्बर को धमदाहा थाना क्षेत्र के दूधीभीत्ता निवासी मो मोकबिल अंसारी के पुत्र मो मोजिम अंसारी पर लड़की पक्ष ने अपहरण करने का मामला धमदाहा थाना में दर्ज कराया। इसके बाद 8 जनवरी को धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को खोज लिया गया है। अब उसे 183 के बयान के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। कोर्ट में 183 के बयान में लड़की अपने परिजनों के साथ नहीं, बल्कि मो मोजिम अंसारी के साथ रहने की बात कही। कोर्ट ने लड़की का बयान सुनने के बाद दोनों युगल प्रेमी-प्रेमिका को साथ रहने की इजाजत दे दी। कोर्ट की के इजाजत के बाद लड़की मो मौजिम अंसारी के साथ उसके घर पर रहने लगी। यह बात लड़की पक्ष को नागवार गुजरा। सोमवार को सैकड़ो की संख्या में उपद्रवियों ने एक जुट होकर मो मौजिम अंसारी के घर पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ करते हुए घर को भी आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें