फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : हवलदार छुट्टी लेकर आया था घर, पड़ोसियों ने पीट पीटकर कर ले ली जान,अब सड़क पर बवाल

Sat, 29 Jul 2023 12:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar news : बिहार में पड़ोसियों ने एक हवलदार की पीट पीटकर हत्या कर दी। उसके पड़ोसी उसे तबतक पीटते जबतक, उनकी मौत नही हो गई। वह छुट्टी लेकर घर आया था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर न सिर्फ अपना विरोध जताया बल्कि जमकर हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना बीएमपी 14 में कार्यरत दीपेंद्र कुमार सिंह एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सुबह घर के समीप टहल रहे थे। तभी पड़ोस के ही कुछ लोगों ने अचानक उनपर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिला के जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के पीछे की है।
विज्ञापन


सड़क पर मचा बवाल 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही दीपेंद्र कुमार सिंह की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मोतीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर छपरा काली मंदिर के पास डेड बॉडी को सड़क पर रखकर आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया। साथ ही आक्रोशित लोग आगजनी कर जमकर हंगामा किया। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल पर मौजूद कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। जिसके बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगो को समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजवाया। मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पीटकर हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक पुलिस जवान थे। उनके परिजन का बयान दर्ज कराया जा रहा है। परिजन ने पड़ोसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

सड़क पर लोगों ने किया आगजनी - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले छुट्टी लेकर आए थे 
मृतक के पुत्र ऋषभ राज ने बताया कि पिताजी छुट्टी लेकर गांव आए थे। वह सुबह में टहल रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी पहुंच गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। जब मेरे पिता जी ने उसके द्वारा गाली गलौज का विरोध किया तो उनलोगों ने अचानक मेरे पिताजी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमला करने में महिला भी शामिल थी। ऋषभ ने बताया कि उनलोगों की पिटाई से मेरे पिता जमीन पर गिर गए। जबतक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें