फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : आज कल रात भर नींद आती नहीं... महिला सिपाही का वीडियो वायरल; इंस्टा रील्स से बिहार पुलिस परेशान

Tue, 15 Oct 2024 12:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News : बिहार के डीजीपी आलोक राज पुलिस मुख्यालय की ओर से साफ दिशा-निर्देश जारी करा रहे, मगर पुलिसकर्मी उनकी बातों को दरकिनार कर रह हैं। अब एक महिला सिपाही का कई वीडियो वायरल है। इसमें वह वर्दी में अलग-अलग गीतों पर एक्ट कर रही है।
विज्ञापन
महिला सिपाही का रिल्स वायरल हो रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हाजीपुर में डायल 112 की पुलिस वाहन पर तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला सीपाही ने वर्दी पहनकर एक दो नहीं बल्कि कई वैसे रोमांटिक गाने पर रिल्स बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। अब यह महिला सिपाही सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाह जंदाहा थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात हैं। 

विज्ञापन


वैशाली पुलिस की काफी किरकिरी हो रही
महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस की किरकिरी हो रही है। क्योंकि, बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिन पहले एक निर्देश जारी किया था कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में या हथियार के साथ रील नहीं बनाएंगे। अगर जो भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है। यह उनके कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इस आदेश के बावजूद महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाकर अपलोड कर रही है। इस घटना के बाद वैशाली पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन




इंस्ट्राग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल
1. अरमा था हमको जिसका ...  वो गुल खिला नहीं - नशीब में नहीं था जो ... हमको मिला नहीं !
2. आज कल रात भर नींद आती नहीं - एक पल के लिए याद जाती नहीं .. दिन महीने समा - साल ऐसा लगा - पहले दिल का मेरे हाल ऐसा न था!
3. इसके अलावा कई फिल्म डॉयलॉग पर भी डायल 112 के सरकारी गाड़ी पर सवार होकर ऑन ड्यूटी वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड कर रखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें