खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
जानिए किस साल बिहार को कितने मेडल मिले
साल 2018 से अब तक बिहार के खिलाड़ियों ने कुल 65 मेडल अपने नाम किया। इसमें 12 गोल्ड शामिल है। साल 2018 ने महज एक मेडल जीता था। तब बिहार अंक तालिका में 28वें नंबर पर आया था। 2019 में बिहार ने पांच, 2020 में नौ, 2021 में दो, 2022 में सात, 2023 में पांच और 2025 में 35 मेडल अपने नाम किया। बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 की पदक तालिका में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बिहार कुल तीन दर्जन पदकों, जिनमें सात स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं, के साथ 14वें स्थान पर है। यानी बिहार ने पदकों की संख्या में 620 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज कर ली है।
हम इतिहास रचते हैं: डीजी रविन्द्रण शंकरण
बिहार की इन उपलब्धियों पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण कहते हैं, यह बिहार है। हम इतिहास लिखते नहीं रचते हैं। हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सपनों को नए पंख दिए हैं। यह पिछले चार वर्षों की मेहनत का नतीजा है। खेल के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिलाई गई। यहां तक कि विदेशी कोच भी बुलाए गए हैं। इसके लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को रजिस्टर्ड किया गया और राज्य सरकार ने खेल विभाग का गठन किया। हमारे खिलड़ियों ने भी खूब मेहनत की है, जिससे उनका प्रदर्शन दिनोंदिन निखरता चला गया।