फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में शराब की सूचना देने वालों पर इतना खतरा! पहले धमकी, अब अस्पताल जा रहे युवक को मारी गोली

Thu, 13 Feb 2025 10:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी के आठ साल बाद भी शराब मिलने का सिलसिला जारी है। पुलिस शराब पकड़ने को उपलब्धि बताती है। लेकिन, यह मामला दूसरा है। यहां शराब की सूचना देना एक युवक पर भारी पड़ गया। धंधेबाजों ने उसे सरेराह गोली मार दी।
विज्ञापन
अपराधियों को शक था कि शराब पकड़ाने के लिए सूचना दी थी, इसलिए मार दी गोली। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास देर रात अस्पताल जा रहे एक युवक को बाइक को रोक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को एक गोली लगी है। घायल युवक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के निवासी दिलीप ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि बीते दिनों जिले के पानापुर करियात थाना इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के खेप जब्त की थी। शराब माफियाओं को शक हुआ कि आशुतोष कुमार ने पुलिस को शराब की सूचना दी थी। परिजनों ने कहा कि शराब पकड़े जाने के बाद शराब कारोबारियों ने उसके घर पहुंचकर धमकी दी थी और अपशब्द कहे थे। बोला था कि "तुमने पकड़वाया है न अब अंजाम भुगतोगे।"

विज्ञापन


घायल युवक ने बताया, कैसे घेरकर मार दी गोली
घायल युवक आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार रात शहर में अपनी दोस्त की पत्नी और नवजात बच्चे को देखने अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने पीछा कर मुझे घेर लिया और कई राउंड फायरिंग की। बचने की भरपूर कोशिश की, फिर भी एक गोली मेरे दाहिने पैर में लग गई। बाकी कई गोलियां बाइक की टंकी और साइलेंसर पर जा लगीं। सभी आरोपी मेरे गांव और आसपास के हैं। इन सभी ने बीते तीन दिन पहले मेरे घर पर चढ़कर धमकी दी थी और मारने की बात कहकर चले गए थे। बदमाशों में एक रोहित और प्रिंस ठाकुर नाम का शख्स है, जो आपराधिक प्रवृति का है और शराब के धंधे में शामिल है।

डीएसपी ने कहा- आपसी रंजिश में यह घटना 
इस पूरे मामले में डीएसपी (पश्चिम) अभिषेक आनंद ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच करछानबीन की। आपसी रंजिश की बात सामने आई है। वहीं गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। मौके से दो खोखा भी मिला है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित का अभी इलाज चल रहा है। बयान के बाद आगे की करवाई की जाएगी। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें