श्रद्धांजलि देने पहुंची मंत्री दिलीप जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
इधर, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कामेश्वर चौपाल गरीब परिवार में जन्मे, लेकिन उन्होंने बड़े काम किए। गांव और समाज के हर कार्य में सक्रिय रहे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जबकि मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि स्व चौपाल ने आरएसएस और विहिप के माध्यम से देश के लिए कई असाधारण कार्य किए। उनका निधन भाजपा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ है। कामेश्वर चौपाल के निधन से ना केवल भाजपा बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज में शोक व्याप्त है। उनके विचार और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें स्व चौपाल के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। उनके व्यवहार की वजह से कोई उनका विरोधी नहीं हुआ। ईश्वर ऐसा व्यवहार और सौभाग्य सभी को प्रदान करे। इससे पूर्व बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी स्व चौपाल को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मरौना बीडीओ रचना भारतीय, मुखिया रविंद्र कुमार उर्फ देवेंद्र ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण यादव, आनंद कुमार, विष्णु देव यादव, राज कुमार रमण, चंद्र किशोर यादव, विमल पहलवान, दुर्गा नंद यादव, बद्री नारायण ठाकुर, हरिबंश मणि, श्याम सुंदर यादव, छेदी लाल यादव, हीरा लाल यादव, एजाजुल हक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
कामेश्वर चौपाल को श्रद्धांजलि देते मंत्री विजेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला