फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार चुनाव से पहले ही दीघा और गया शहरी सीट के मतदाता पिछड़े, जानिये चुनाव आयोग ने क्या आंकड़े जारी किये

Sat, 12 Jul 2025 06:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अन्य जिलों के साथ-साथ दीघा और गया के शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम हो रहा है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि शहरी इलाकों में वोट प्रतिशत कम होने की वजह क्या है। इस दौरान उन्होंने दीघा और गया के आंकड़ों का भी जिक्र किया है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान 25 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर शामिल हों। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: स्वास्थ्य मेला 2025 का दूसरा दिन रहा ऐतिहासिक, 10 हजार से अधिक लोगों ने लिया डॉक्टरों से ली सलाह

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं की भागीदारी उत्साहजनक रही है और अब तक लगभग 77% गणना प्रपत्रों का संकलन किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर, नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम है। उदाहरणस्वरुप विभिन्न शहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गणना प्रपत्र के संकलन के आंकड़े निम्नवत हैं- दीघा विधानसभा क्षेत्र– 64%, कुम्हरार– 67%, बांकीपुर– 72%, पटना साहिब– 74.21%, दानापुर– 73%, गया टाउन– 69%, भागलपुर (टाउन)– 71%,  मुजफ्फरपुर (टाउन)– 70% 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में केवल गणना प्रपत्रों का संकलन ही नहीं, वोट प्रतिशत भी सामान्यतः कम दर्ज होता है, जो निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की उदासीनता को दर्शाता है। नगरीय क्षेत्रों में पूर्व में Prefilled  गणना प्रपत्र भी उपलध कराये गए थे जिसमें से 60-65 प्रतिशत भरकर वापस आ गए हैं परन्तु शेष फॉर्म अप्राप्त हैं। पुनः वर्तमान अभियान के अंतर्गत शहरी  क्षेत्रों में BLO एवं नगर निकाय के कर्मियों द्वारा हर घर दस्तक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्रपत्र में आपको निम्न जानकारी भरनी है- नाम, ईपीआईसी नंबर, मोबाइल नंबर, अन्य आवश्यक विवरण और अपना पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 35 दिन बाद पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो, गुजरात से सड़क के रास्ते पहुंचा रेल का रैक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आप अपना Prefilled गणना प्रपत्र voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं या गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यदि आपके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो आवश्यक जानकारी के साथ गणना प्रपत्र तुरंत भरकर जमा कर दें, ताकि 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारुप मतदाता सूची में आपका नाम आ जाये। आपके द्वारा आवश्यक दस्तावेज दावा-आपत्ति अवधि 01 अगस्त 2025 से 01 सिंतबर 2025 के बीच भी बीएलओ को उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए आपकी भागीदारी अनिवार्य है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने में आपका सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। याद रखें, आपकी सहभागिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें