फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने दो आईडी बम किए बरामद

Sun, 17 Dec 2023 07:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

जिला पुलिस के द्वारा सुरक्षा बलों के सहयोग से उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने छकरबंधा के जंगलों से दो आईडी बम बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने दो आईडी बम किए बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने छतरबंधा के जंगलों से दो आईडी बम बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरिया थाना क्षेत्र के छकरबंधा पचरुखिया के जंगलों के आसपास के इलाके में नक्सली किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर जिला पुलिस के द्वारा सुरक्षा बलों के सहयोग से उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने छकरबंधा के जंगलों से दो आईडी बम बरामद करने में सफलता हासिल की है। सुरक्षा बल इस इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

पूर्व में भी इस क्षेत्र में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं नक्सली
जानकारी होगी छकरबंधा पचरुखिया का इलाका नक्सलियों का आधार क्षेत्र माना जाता है। इन इलाकों में माओवादियों के द्वारा पूर्व में भी कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। पूर्व में भी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल इस क्षेत्र से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बरामद कर चुके हैं। सुरक्षा बलों के द्वारा दो आईडी बम बरामद किए जाने के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें