फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar hindi news : यूट्यूबर को बेऊर जेल प्रशासन ने रखने पर लगाया अडंगा, कहा- मैं क्यों रखूं

Tue, 08 Aug 2023 07:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar news : बेतिया के न्यायालय में उसके सुनवाई के बाद यूट्यूबर को बेउर जेल भेज दिया गया, जहां जेल प्रशासन ने रखने से इंकार कर दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि आखिर वह उसे अपने जेल में को क्यों रखें।
विज्ञापन
जेल में यू ट्यूबर अपनी मां और भाई के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को तमिलनाडु से बिहार पहुंचे यूट्यूब पर मनीष कश्यप को बेतिया के न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश किया गया। बेतिया के न्यायालय में उसके सुनवाई के बाद मनीष कश्यप को बेउर जेल भेज दिया गया, जहां जेल प्रशासन में पहले तो उन्हें रखने से इंकार कर दिया। लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद एक रात के लिए जेल प्रशासन ने मनीष कश्यप को पटना के बेउर जेल में रखने को राजी हुई। जेल प्रशासन का कहना है कि आखिर वह अपने बेऊर जेल में मनीष कश्यप को क्यों रखें, जबकि न्यायालय का आदेश बेतिया के जेल में रखने का है। इस बात को लेकर मनीष कश्यप के भाई ने उनके सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें मनीष कश्यप के सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद भी जेल प्रशासन मनीष कश्यप को दिन भर एक जेल से दूसरे जेल घुमाते रहे। आखिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन




क्या है मामला
यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसका वीडियो वायरल का आरोप है। इसे लेकर तमिलनाडु पुलिस ने तमिलनाडु में मनीष कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दर्ज मामला के आधार पर तमिलनाडु की पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ तमिलनाडु ले गयी थी, जहां से उन्हें मदुरई के एक जेल में रखा गया था। सोमवार को एक मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप को बिहार के बेतिया लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। देर शाम न्यायालय के आदेश पर मनीष कश्यप को पटना के बेउर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप को सुरक्षा के दृष्टि से पटना के बेउर जेल में रात्रि विश्राम के लिए रखा गया है। इस मामले को लेकर पटना के पूरे जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि एक रात के लिए मनीष कश्यप को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें