फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024 : बिहार के एक शहर ने बनाया दीपोत्सव का रिकॉर्ड; आठ लाख दीये जलाने की वजह भी जानने लायक है

Wed, 30 Oct 2024 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News : दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यह खबर आपने पढ़ी ही है। अब देखिए कि बिहार में किस खास वजह से एक शहर में रिकॉर्ड आठ लाख दीये जलाए गए हैं। दीपावली से पहले यह दीपोत्सव आज चर्चा में है।
विज्ञापन
एक साथ जले आठ लाख दीये। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। इस बीच मुंगेर में दीपावली से एक दिन पहले रिकॉर्ड आठ लाख दीये जलाकर लोगों ने सद्भाव-उल्लास का प्रमाण दिखाया है। यह अद्भुत नजारा मुंगेर जिला के कल्याणपुर में देखने को मिला, जहां बुधवार को छोटी दीपावली पर एक साथ 8.51 लाख दीप जलाकर राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनाई गई।

विज्ञापन


पिछले वर्ष के तुलना में इस बार एक लाख ज्यादा दीप जले
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां पिछले बार की तुलना में इस बार एक लाख ज्यादा दीप जले। दीपोत्सव पर बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर का श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत दीपोत्सव को देखने के लिए महिला-पुरुष व बच्चे दूर-दूर से पहुंचे थे। लाखों दीये को जलाने में कल्याणपुर के ग्रामीण व यूथ क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दीपोत्सव का लाइव प्रसारण हुआ। 8.51 लाख दीप में 12 हजार लीटर से अधिक तिल-सरसों के तेल का उपयोग हुआ। 40 क्विंटल घी भी लगे। दीपोत्सव के बाद भव्य तरीके से मां गंगा की महाआरती हुई। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद, जदयू महासचिव सौरव निधि, जिलाध्यक्ष जदयू नचिकेता मंडल, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने किया।

दो सप्ताह से चल रही थी दीपोत्सव की तैयारी
बर्नेंट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड सह हरिओम होमियो के प्रबंध निदेशक और क्लब के संरक्षक होम्योपैथ चिकित्सक डा. नीतीश दुबे ने बताया कि यहां राज्य की सबसे बड़ी दीपावाली मनाई गई। मां दुर्गा के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है। इस बड़े संकल्प को पूरा करने में ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। बच्चा से लेकर युवा और बुजुर्ग का साथ रहा। डा. दुबे ने बताया कि मुंगेर के अलावा दूसरे जिले के कुम्भकारों से भी दीप तैयार कराए गए थे। कल्याणपुर यूथ क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। दीपोत्सव की तैयारी दो सप्ताह से चल रही थी। दीपोत्सव महोत्सव देखने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, खगड़िया, बांका, जुमई जिलों से भी लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें