फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Years of PMCH : पीएमसीएच शताब्दी समारोह में पटना आ रहीं राष्ट्रपति, इससे पहले होटल में डॉक्टरों की पार्टी

Mon, 24 Feb 2025 09:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होने जा रहा है। 5,540 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों के लिए 5,462 बेड की सुविधा होगी। पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच रही हैं। उनके आने से पहले देश व दुनिया से चिकित्सक पटना पहुँच चुके हैं, जिनके सम्मान में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने होटल मौर्या में रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उपस्थित हुए। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभी आगंतुक चिकित्सकों का स्वागत किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आप सभी चिकित्सकों ने पीएमसीएच के साथ - साथ बिहार का भी मान वैश्विक पटल पर बढाया है। आप सभी ने स्वास्थ्य़ के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देकर एक विशिष्ट पहचान बनायी है। आपकी कार्य कुशलता के बदौलत बिहार की ख्याति देश और दुनिया में बढी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस साल 2025 में पीएमसीएच सौ साल का हो गया। कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय प्रवास पर कल 25 फरवरी को बिहार आ रही हैं। शताब्दी समारोह में राज्य में कार्यरत चिकित्सकों के अलावा देश एवं विदेशों से काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र शामिल हो रहे हैं, जो हर्ष की बात है। यहां से मेडिकल की डिग्री लेकर छात्र पूरी दुनिया में कार्यरत हैं। पीएमसीएच को देश में सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होने जा रहा है। 5,540 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों के लिए 5,462 बेड की सुविधा होगी। वहीं इस अस्पताल के छत पर एक हेलीपैड का प्रावधान किया गया है, जहां एयर एम्बुलेंस उतर सकती है। यह अस्पताल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में अपनी विश्व स्तरीय सुविधाओं से बदलते बिहार की तस्वीर बयां करने जा रही है। इस अस्पताल का अतिशीघ्र उद्घाटन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव व विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव मनोज सिंह, कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, आयुष्मान भारत के सीईओ शशांक शेखर, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह समेत कई वरीय चिकित्सक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें