सोशल मीडिया पर अब आयी तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वीडियो भी लगाया है
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने सोशल मीडिया पर एक एडिट किया हुआ वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें तेजस्वी यादव किसी कार्यक्रम में हैं। वीडियो में नेपथ्य से आवाज आ रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि "सरकार गिराने जा रहे हैं हम बहुत जल्दी। और सीएम साहब ? सीएम साहब तो गये समझिये। अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं।"
फ्लोर टेस्ट के तनाव से पहले तेजस्वी यादव और राजद के विधायक संगीत का आनंद लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तेजस्वी यादव का भी वीडियो हुआ था वायरल
फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले की शाम का वीडियो भी रविवार को वायरल हुआ। यह वीडियो तेजस्वी यादव के आवास का है। फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में बहुमत साबित करने की जद्दोजदह के बीच तेजस्वी यादव के आवास पर राजद के सारे विधायक और एमएलसी को बुलाकर रखा गया था। इस वीडियो में एक गायक दिख रहा है, जो गिटार बजाते हुए गाना गा रहा है। वीडियो में तेजस्वी यादव के साथ पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और राजद के कई अन्य विधायक बैठे दिख रहे हैं।