फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : बिहार में फिर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर हमला, दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गए थे

Fri, 14 Mar 2025 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Attack : दो दिन पहले छापेमारी के दौरान एक दारोगा पर हमला हुआ था,  जिसमें उनकी मौत हो गई। आज फिर असामाजिक तत्वों ने एक एएसआई पर हमला किया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में फिर एक एएसआई पर हमला हुआ है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। मामला मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुर गांव का है। घायल एएसआई संतोष कुमार हैं, जो मुफ्फसिल थाना में तैनात हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar News: नालंदा में हत्या से हड़कंप; पुआ-पकवान खा रहे थे, कट्टा लेकर पहुंचे अपराधी ने अचानक मार दी गोली

घायल एएसआई  संतोष कुमार  भभुआ के रहने वाले है और एक साल से मुफसिल थाना में पदस्थापित हैं।  घायल एएसआई डॉयल 112 में तैनात हैं।  शुक्रवार 8 बजे सूचना मिली की  आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और  झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से उनके सर पर कई बार हमले कर दिए। अचानक हुए हमले से वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उनपर हमला होते देख उनके साथ के पुलिस वाले किसी तरह जान बचाकर भागे।  इस दौरान घायल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सदर अस्तपताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल  112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है। इसी मामले को सुलझाने के लिए एसआई संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे।  विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष ने एक शख्स ने तेज धार हथियार से उनके सर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर  दिया गया है उन्होंने कहा जो लोग इस तरह एएसआई के साथ किये उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें