फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में खुलेआम रिश्वत मांगने वाला ASI मनेर हुसैन सस्पेंड, पुलिस से खफा लोग

Thu, 13 Apr 2023 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार में बेगूसराय जिले से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। गजब तो यह है कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले के संज्ञान में आने के बाद बेगूसराय एसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ASI मनेर हुसैन सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस अपने कारनामें के लिए चर्चित रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस का रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस अधिकारी द्वारा दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना में पदस्थापित एक पुलिस अधिकारी की है।

विज्ञापन


बताते चलें कि साहेबपुर कमाल थाना में पदस्थापित एएसआई मनेर हुसैन के द्वारा खुलेआम चाय दुकान पर बैठकर एक आरोपी से दो हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगी की जा रही है, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से आरोपी एएसआई मनेर हुसैन को निलंबित कर दिया है। मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा, रिश्वत मांगे जाने का वायरल वीडियो उनकी संज्ञान मे आया है। इसमें एएसआई की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है और प्रथम दृष्टया उन पर आरोप तय माना जा रहा है। अतः उन्हें निलंबित करने के आदेश उनके द्वारा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के किसी केस के मामले में एसआई के द्वारा आरोपी से दो हजार रिश्वत की मांग की जा रहा थी। उसी वक्त किसी ने एएसआई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, इस वीडियो की चर्चा हर तरफ है।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं, लोगों का कहना है कि लगातार पुलिस के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत नहीं मिलने से पुलिस के द्वारा जो उचित कार्रवाई होती है, वह नहीं की जा रही है, जिसका नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। बहरहाल जो भी हो जिस तरीके से एक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घूस लेने का वीडियो सामने आया है। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि किस तरह से पुलिस पदाधिकारी कितने ईमानदार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें