लेह-लद्दाख के चूमाथांग में तैनात आर्मी के जवान सूबेदार संतोष कुमार की शहीद होने की खबर आई है, जिसके बाद घर में मातम छा गया। शहीद जवान संतोष कुमार गया के डेल्हा-भलूवाही खरखुरा के रहने वाले थे और वह अपनी पत्नी और 2 बच्चे के साथ रहते थे। वहीं इनका पैतृक गांव परैया थाना के अमोखर गांव है, जहां शहीद का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर तक आने की संभावना है। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ छा गया, वही काफी संख्या में स्थानीय लोग भी घर के बाहर मौजूद थे।
20 फरवरी को महाकुंभ जाने के लिए आने वाले थे घर
परिजनों का कहना है कि जब वह अपने क्वार्टर के बाहर ड्यूटी पर जाने वाले थे तभी बाहर में पानी का टैंकर ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण जवान के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पत्नी से मोबाइल पर बात भी हुई थी और कुछ घंटे बाद ही लगभग 11:00 बजे फोन आया कि पानी का टैंकर फटने से उनकी मौत हो गई। वह दिसंबर महीने में गया आए हुए थे और दुबारा 20 फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ जाने के लिए छुट्टी पर गया आने वाले थे।