सारण में सत्ता का संग्राम।
- फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं ने की इन मुद्दों पर बात
मतदाताओं ने कहा कि इस बार हमलोग विकास करने वालों को वोट दे रहे हैं। पांच किलो अनाज के लिए हमलोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है। चुनाव आते ही नेता प्रचार-प्रसार करती है। इससे पहले नहीं दिखते हैं। आप ऐसा काम कीजिए कि आपको प्रचार की जरूरत ही नहीं पड़े। वहीं हरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले देश फिर राज्य फिर जिला। हमलोग पहले देश हित में मतदान करेंगे। वहीं एक अन्य मतदाता ने कहा कि हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर जनता इस बार वोट नहीं करेगी। स्थानीय स्तर पर हमारे जनप्रतिनिधि ने क्या दिया? यह बताना चाहिए। मढ़ौरा का चीनी मिल बंद हुआ था। अब तक चालू नहीं हुआ। कौन जिम्मेदार है? मतदाताओं ने बेरोजगारी और महंगाई पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी जनता के मुद्दों पर बात ही नहीं करती है। सभी दल के नेता एक-दूसरे के बारे में भला-बुरा कहते रहे हैं। जाति और धर्म में हमलोगों को बांटने की कोशिश करते हैं।