सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत मंत्री और नेता।
- फोटो : अमर उजाला
एयर शो के दौरान जेपी गंगा पथ आम लोगों के लिए बंद
इधर, एयर शो लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल सभ्यता द्वार के पास बनाया गया है। यहां लोग खुले आसमान में एयर शो का आनंद लेंगे। पटना पुलिस ने अलग ट्रैफिक रूट बनाया है। इस दिन जेपी गंगा पथ का एक लेन पूरी तरह से बंद रहेगा। गंगा नदी में नाव के परिचालन पर भी रोक रहेगी। पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को गायघाट की ओर से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जाएंगे।वहीं दीघा गोलंबर से गायघाट की ओर जाने वाले वाहन एलसीटी घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जा सकते है। आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। दानापुर से अशोक राजपथ की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन पुलिस लाइन तिराहा तक चलने की अनुमति दी गई। एलसीटी एप्रोच रोड वन बंद रहा। शो के दौरान जेपी गंगा पथ आम वाहनों के लिए बंद रहा।
ट्रैफिक एसपी की अपील
अपराजित लोहान ने कहा कि शौर्य दिवस का यह आयोजन पटना के लिए गर्व का पल है। इसे सुव्यवस्थित यातायात से यादगार बनाएं। प्रशासन की ओर से एयर शो और बापू सभागार में शामिल होने वालों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पटना के हर दिशा से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, ताकि पार्किंग में भीड़ न हो। हमारी अपील है कि लोग प्रशासन का सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।