फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर के विमान भी इस एयरपोर्ट भरेंगे उड़ान, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 25 Mar 2025 08:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Airport: बिहार के यात्रियों के लिए काम की खबर है। दो बड़ी कंपनियों की विमान सेवा शुरू होने जा रही है। यह नई सेवाएं जल्द ही स्लॉट उपलब्धता के अनुसार शुरू की जाएंगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए और अधिक विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा एयरपोर्ट ने नई उपलब्धियों की ओर कदम बढ़ा लिया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर जल्द ही इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से टाइमिंग स्लॉट मिलने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

सांसद ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। नई सुविधाओं और उड़ानों के साथ, यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हाल ही में, अकासा एयरलाइन्स ने दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं चार अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है, और इसके लिए टिकट बुकिंग भी चालू हो चुकी है। इसके अलावा, अकासा एयरलाइंस दरभंगा और मुंबई के बीच भी एक नई उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


उड़ानों की तैयारी पूरी हो चुकी है
इन नई उड़ानों के साथ, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, पूर्णिया, किशनगंज, फारबिसगंज सहित नेपाल के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा सुगम हो जाएगी। सांसद ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की उड़ानों की तैयारी पूरी हो चुकी है, और जैसे ही टाइमिंग स्लॉट मिलेंगे, टिकट की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रकार, दरभंगा एयरपोर्ट पर नई उड़ानों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बनने से स्थानीय लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा में वृद्धि होगी। नए टर्मिनल भवन का निर्माण भी चल रहा है, जो आने वाले समय में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन


गया टाउन विधानसभा सीट का 'चक्का जाम' बना मुद्दा; सत्ता का संग्राम में कहां फंसे मंत्री प्रेम कुमार?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें