घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अभियुक्त प्रीतम कुमार अपने पड़ोस के एक घर में घुस गया और दूर के रिश्ते की भाभी से जबरन गलत काम करने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में महिला ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। युवक के द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग वहां जुटे और आरोपी घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस उक्त महिला का मेडिकल जांच करवा रही है।