फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Status : छह एयरपोर्ट को लेकर नीतीश कुमार कैबिनेट में अहम फैसला, बिहार में उड़ान योजना से होगा विकास

Tue, 17 Jun 2025 12:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Cabinet : एक तरफ जब पूरी दुनिया में एयर इंडिया विमान हादसे की चर्चा है, बिहार की नीतीश कुमार मंत्रिपरिषद् ने सकारात्मक खबर दी है। राज्य के छह एयरपोर्ट का उड़ान योजना से विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार की उड़ान योजना के तहत बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के दिया में एक और कदम बढ़ा दिया है। बिहार के छोटे हवाई अड्डों का फिर से विकास करने का उन्होंने फैसला लिया है। मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति भी दे दी है। नीतीश कैबिनेट ने मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित हवाई अड्डों को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत विकसित करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और बिहार सरकार के बीच एमओयू (MoU) को स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

 

वरीय आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि हवाई अड्डों के विकास से छोटे शहरों और पिछड़े इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे न केवल आम लोगों की यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन, निवेश और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार सरकार का यह कदम राज्य के संतुलित क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की नीति के अनुरूप है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि विकास तभी सार्थक है, जब वह राज्य के हर कोने तक पहुंचे।

इन इलाकों में पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा 
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मधुबनी और वाल्मीकिनगर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। मुंगेर और मुजफ्फरपुर औद्योगिक और शैक्षणिक दृष्टि से अहम हैं। सहरसा और वीरपुर को जोड़ने से कोसी और सीमांचल क्षेत्र को नई गति मिलेगी। इस फैसले को बिहार की आधारभूत संरचना और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

विज्ञापन

जानिए, क्या है उड़ान योजना

अपर मुख्य सचिव ने उड़ान योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि देश का आम नागरिक (उड़ान)’ केंद्र सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और मंझोले शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ना है। इस योजना के तहत हवाई यात्रा को सुलभ और सस्ती बनाना प्रमुख लक्ष्य है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें