फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishor Kunal Family: किशोर कुणाल की बहू NDA सांसद, समधी नीतीश सरकार में मंत्री; बेटे सायन कुणाल क्या करते हैं?

Sun, 29 Dec 2024 01:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: आचार्य किशोर कुणाल के निधन के बाद सायन कुणाल और बहू शांभवी चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। आवास पर परिजन और आचार्य के चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। हाजीपुर कोनहरा घाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
आचार्य के बेटे सायन कुणाल, बहू सांसद शांभवी और समधी मंत्री अशोक चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महावीर मंदिर न्यास के सचिव व पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर है। इकलौते बेटे सायन कुणाल और बहू शांभवी चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। आवास पर परिजन और आचार्य के चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। हाजीपुर कोनहरा घाट पर कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले महावीर स्थान से लेकर महावीर कैंसर संस्थान और अन्य संस्थाओं से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। इधर, आचार्य के निधन के बाद कई लोग पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल के बारे में जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में...

विज्ञापन



जानिए, सायन कुणाल के बारे में

दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल एक उद्यमी, समाजसेवी और लेखक हैं। वर्तमान में बिहार के बड़े स्कूलों में से एक ज्ञान निकेतन के डायरेक्टर हैं। उनका जन्म 18 अगस्त 1996 को हुआ। सायन कुणाल ने ज्ञान निकेतन से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद 2019 में बीबीए, एलएलबी(एच) की। 2019 में जब पटना में जलजमाव हुआ था और लोग परेशान हो गए थे तो उस वक्त सायन कुणाल काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने पटनावासियों की काफी मदद की थी, जिसकी चर्चा काफी दिनों तक थी। यहीं नहीं कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं कर लोगों की मदद की।

विज्ञापन

मंत्री अशोक चौधरी को ढांढस बंधाते मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
समधी अशोक चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल
सायन कुणाल की पत्नी शांभवी चौधरी बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री और दिग्गज नेता अशोक चौधरी की बेटी है। शांभवी चौधरी इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से जीतकर सांसद बनी हैं। वह देश की सबसे कम उम्र की सांसद बनीं तो काफी चर्चित हुईं। पीएम मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। वहीं आचार्य किशोर कुणाल के निधन के बाद उनके समधी अशोक चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। निधन की खबर सुनते ही वह अस्पताल पहुंचे तो फफक पड़े। इसके बाद आवास पर भी वह रोते दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें