फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में युवक को मारी गोली, कॉलेज से घर लौट रहा था, रास्ते में अपराधियों ने ऐसा किया

Wed, 18 Jun 2025 11:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police: पुलिस ने घायल को पहले बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी गई। घटना चेचर चौक के पास की है। दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गाड़ी को ओवरटेक कर फिर रोका और गोली मार दी। घायल की पहचान जिला के महनार थाना क्षेत्र के सदाम के पुत्र ईशान (21) के रूप में हुआ है। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों कि भीड़ इकट्ठा हो गया और इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को पहले बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के कारण गोली लगी
घायल ने बताया कि वह पटना कॉलेज से काम निपटाकर घर लौट रहा था। उसका अपने फुफेरे भाई से पैसों का विवाद चल रहा है। फुफेरे भाई बार-बार पैसे की मांग कर रहा था। सोमवार को उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित को शक है कि यह हमला उसके फुफेरे भाई रियाज ने घटना को अंजाम दिलवाया है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दयाल नवानगर में रहता और मुस्लिम का पुत्र है। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा दबे जुबान यह बताया गया है कि प्रेम-प्रसंग के कारण गोली लगी है। 
लखीसराय में मुखिया समेत दो की हत्या, श्राद्धकर्म का भोज खाकर लौट रहे थे दोनों, अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


फुफेरा भाई ने ही गोली चलवाई है
हालांकि कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बिदुपुर थानेदार पंकज कुमार ने बताया पारिवारिक विवाद के चलते युवक को फुफेरा भाई ने ही गोली चलवाई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें