घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो सगीर के दो वर्षीय नाती रिजवान का जन्मदिन था। सभी बड़े ही धूमधाम से मनाकर खाना खाकर सोने चले गए, इसी बीच अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच घर के पास बड़ा विशाल आम का पेड़ घर पर गिर गया, जिसमें दबने से 32 वर्षीय ममीना खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
सभी घायल को आनन फानन में सुगौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में राजा आलम 17 वर्ष पिता मो खलील, मो रफीक 38 पिता जैनुल मिया, इम्तियाज आलम 45 वर्ष पिता सगीर, फैशन आलम उम्र 4 वर्ष रफीक मियां, रौशन खातून पिता रफीक मिया, मुन्नी खातून 32 वर्ष पति सगीर शामिल है।
देर रात्रि में ही जेसीबी से हटाया गया पेड़
जैसे ही घटना की जानकारी सुगौली पुलिस को लगी, वैसे ही देर रात्रि में जेसीबी के मदद से घर पर गिरे पेड़ को हटाना शुरू कर दिया। वहीं सभी घायल को इलाज के हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हुई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है।