फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण आग में जिंदा जल गया मासूम, झुलसने से बच्चे की हुई मौत

Wed, 05 Mar 2025 12:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : अचानक लोग चीखने-चिल्लाने लगे। पहले धुआं और फिर देखते ही देखते चारों तरफ आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। लोग आग बुझाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी चीख-पुकार में बच्चे के रोने की आवाज दब गई और वह उस भीषण आग में जिंदा जल गया।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटी अग्निशमन की टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेतिया में हुई आगलगी में दो घर जलकर राख हो गये। इस घटना में घर में सो रहे एक छह वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गई है। घटना मंगलवार के शाम की है, जबकि आग बुझाने  के क्रम में दो अन्य लोग भी झुलस कर घायल हो गए है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के कर चौरबल गांव की है। मृत बच्चे की पहचान बृजेश राम का पुत्र सूरज कुमार (6) के रूप में की गई है।

विज्ञापन



आग में जिंदा जल गया बच्चा 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चौरबल गांव निवासी बृजेश राम के घर में अचानक आग लग गई। परिजन जब तक देखते समझते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं घर में सो रहे एक छह वर्षीय बच्चा आग के बीच घिर गया। लोग आग बुझाने में लगे हुए थे और उधर आग से घिरा बच्चा जिंदा आग में झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना गांव में फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की काफी मशक्कत की लेकिन आग बुझाने मे असफल रहे। वहीं आग बुझाने के क्रम में दो अन्य लोग भी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखें सभी सामान जलकर राख हो गए और वही एक छह वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामलें की जांच पड़ताल करने मे जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें