फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : समस्तीपुर में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, चेहरे पर एसिड डालकर जलाया

Fri, 18 Aug 2023 04:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News : समस्तीपुर जिले के एक गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके शरीर पर एसिड भी डाल दिया। उसके शरीर पर पहचान छुपाने के लिए एसिड अथवा केमिकल जैसा कोई पदार्थ डाल दिया  गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में बदमाशों ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके शव पर एसिड डाल दिया। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर गांव की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान नथद्वार गांव वार्ड 4 निवासी उपेंद्र महतो (65) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक का शव नाथद्वारा जाने वाली खरंजा सड़क पर पेड़ के नीचे मिला था। उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके शव पर एसिड भी डाला हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया।

विज्ञापन


जमीनी विवाद में हत्या की आशंका 
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बुजुर्ग की हत्या पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर उसके शरीर पर एसिड अथवा कोई केमिकल पदार्थ डाला दिया गया। उनके शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शव की हालत और घटनास्थल को देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और साक्ष छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को लाकर यहां पर फेंक दिया गया है। घटना के कारण को लेकर परिवार के लोग फिलहाल खामोश हैं। हालांकि गांव में चर्चा यह भी है कि इस घटना के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है।

क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार कहना है कि उपेन्द्र महतो का शव नाथद्वारा जाने वाली खरंजा सड़क पर पेड़ के पास बरामद हुआ था।
उसके शरीर पर कई जगह मारपीट और जख्म के निशान हैं। मारने वालों ने शव की पहचान छुपाने की नीयत से उसके चेहरे पर ऐसिड भी डाला दिया था। शव  को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में परिजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें