फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 46 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 12 को मिला अपर सचिव का प्रभार

Fri, 21 Mar 2025 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रोन्नति में बिहार प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को अपर सचिव एवं समकक्ष स्तर के वेतनमान-13 ए में प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 46 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस प्रोन्नति में बिहार प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को अपर सचिव एवं समकक्ष स्तर के वेतनमान-13 ए में प्रोन्नति दी गई है। इसके अलावा 19 अधिकारियों को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर के वेतनमान-13 में प्रमोशन देकर कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही, 13 अधिकारियों को विशेष सचिव एवं समकक्ष स्तर के वेतनमान-14 में प्रोन्नति दी गई है और उन्हें कार्यकारी प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, दो अधिकारियों को उपसचिव एवं समकक्ष स्तर के वेतनमान-11 में प्रोन्नति देते हुए कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


12 अधिकारियों को मिला अपर सचिव का प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अपर सचिव के पद पर अस्थायी रूप से पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति अधिसूचना संख्या 19300 13 अक्टूबर 2023 और अधिसूचना संख्या 636, दिनांक 10 जनवरी 2024 के तहत की गई है। पदोन्नति के बाद, इन अधिकारियों को उनके वर्तमान वेतनमान (वेतन स्तर 13ए) के साथ अपर सचिव का प्रभार सौंपा गया है। यह कदम राज्य प्रशासनिक सेवा में दक्षता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

देखिए इस सूची को....

पदाधिकारी का नाम गृह जिला वरीयता क्रमांक  वर्तमान कोटि
अमित कुमार पटना 186 संयुक्त सचिव
मृणायक दास पश्चिम बंगाल 221 संयुक्त सचिव
मनोरंजन कुमार पूर्वी चम्पारण 222 संयुक्त सचिव
विकास कुमार सीवान 224 संयुक्त सचिव
डॉ. गगन पटना 226 संयुक्त सचिव
आशीष कुमार सिन्हा बेगूसराय 227 संयुक्त सचिव
जनार्दन कुमार पटना 228 संयुक्त सचिव
कुमार देवेन्द्र प्रोज्ज्वल कटिहार 230 संयुक्त सचिव
अंजनी कुमार नालन्दा 233 संयुक्त सचिव
शाहिद परवेज समस्तीपुर 234 संयुक्त सचिव
अनिता सिंह भोजपुर 235 संयुक्त सचिव
शेख जियाऊल हसन भागलपुर 236 संयुक्त सचिव

 

यह भी पढ़ें: लालू परिवार हुआ हमलावर तो जदयू ने निकाली पुरानी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें